नितिन नवीन ने संभाला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व, पार्टी मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली। नितिन नवीन ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व औपचारिक रूप से संभाल लिया। इस अवसर पर भाजपा मुख्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यालय पहुंचने पर नितिन नवीन ने पार्टी के संस्थापक विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व उन्होंने पटना में अपने स्वर्गीय पिता का स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे।

नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने को पार्टी संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

साइबर ठगी व अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का खुलासा: सिम बेचने व अकाउंट खरीदने वाला गिरफ्तार

Mon Dec 15 , 2025
बैतूल। बैतूल जिले में सामने आए अब तक के सबसे बड़े संगठित साइबर ठगी एवं अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के प्रकरण में बैतूल पुलिस ने निरंतर कार्रवाई करते हुए फर्जी फर्म, म्यूल खातों, अवैध सिम बिक्री एवं अकाउंट खरीद-फरोख्त की पूरी श्रृंखला का खुलासा किया है। 14 दिसंबर को की […]

You May Like