मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सतना जिले के 200 तीर्थयात्री रामेश्वरम-मदुरई हुए रवाना

सतना: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सतना जिले के 200 तीर्थयात्री रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सतना जिले के चयनित पात्र 200 वरिष्ठजन दोपहर 12.30 बजे सतना रेल्वे स्टेशन से विशेष भारत ट्रेन द्वारा तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किये गये। इसके पहले चयनित वरिष्ठजन तीर्थ यात्रियों का सांसद गणेश सिंह द्वारा अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सतना रेलवे स्टेशन में सांसद सतना श्री सिंह ने जिले के सभी तीर्थ यात्रियों से मिलकर उन्हें सकुशल तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसडीएम एलआर जांगडे, नायब तहसीलदार राजेश सिंह, पटवारी बृजेश निगम, ई-दक्ष प्रबंधक योगेश तिवारी, नारेन्द्र ताम्रकार, एरिया मैनेजर नारेन्द्र सिंह, स्टेशन मास्टर मतीन उपस्थित थे। सतना रेल्वे स्टेशन से रवाना यह ट्रेन वापसी में 29 नवम्बर को सायं 6.15 बजे वापस सतना लौटेगी।

Next Post

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को बदेरा पुलिस ने पकड़ा

Mon Nov 24 , 2025
मैहर/बदेरा: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ गलत कृत्य करने वाले आरोपी को बदेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बदेरा निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में यह […]

You May Like