भारत और पाकिस्तान 21 सितंबर को दूसरे दौर में आमने-सामने होंगे

दुबई, 19 सितम्बर (वार्ता) श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण की शुरुआत शनिवार को होगी। अबु धाबी में ग्रुप स्टेज के दूसरे अंतिम मुकाबले में अफग़ानिस्तान को हराकर श्रीलंका ने न केवल उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, बल्कि ग्रुप बी से बांग्लादेश के साथ अजेय रहते हुए अगले चरण में प्रवेश किया।

वहीं, भारत और पाकिस्तान ने ग्रुप ए से पहले ही सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली थी। पाकिस्तान ने बुधवार को यूएई को हराकर यह सुनिश्चित किया। इसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 21 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत ने ग्रुप स्टेज में दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था और ओमान के ख़िलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलने से पहले तक अजेय है।

पाकिस्तान को सुपर फोर में श्रीलंका के ख़िलाफ मुकाबले से पहले एक दिन का आराम मिलेगा, लेकिन बांग्लादेश को लगातार दो दिन खेलना होगा जिसमें 24 सितंबर को भारत से और 25 सितंबर को पाकिस्तान से, दोनों मुकाबले दुबई में होंगे।

सुपर-4 चरण का आख़िरी मुकाबला 26 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी, जो दुबई में ही होगा। ग्रुप स्टेज की कोई भी टीम अपने अंक सुपर-4 में लेकर नहीं जाएगी। सुपर-4 चरण की शुरुआत सभी टीमों के लिए शून्य से होगी।

 

Next Post

भारत के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए ऑस्ट्रेलिया पर लगा 10 प्रतिशत जुर्माना

Fri Sep 19 , 2025
न्यू चंडीगढ़, 19 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम पर भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की जी.एस. लक्ष्मी द्वारा लगाया गया। मंगलवार को खेले गये […]

You May Like