डॉक्टर हनुमान के दरबार में पहुंचे आईईडी प्रभारी

भिंड: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल में पदस्थ आईईडी प्रभारी रमाशंकर तिवारी एक दिवसीय दौरे पर भिंड आए। वे दंदरौआ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। महाराज से चर्चा करते हुए रमाशंकर तिवारी ने कहा कि दंदरौआ धाम मैं पहली बार आया हूं, डॉक्टर हनुमान के दर्शन करने के बाद मन में शांति का अनुभव हो रहा है।

इस धार्मिक स्थल के बारे में मैंने बहुत कुछ सुन रखा था, डॉक्टर हनुमान के चमत्कारों के बारे में भी काफी कुछ सुना था। आज प्रभु की इच्छा के चलते मैं डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर सका हूं। इस मौके पर अभय सिन्हा, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, जलज त्रिपाठी, जगराम सिंह, भानु प्रताप सिंह, संजीव पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Next Post

जिले के 59 खरीदी केन्द्रो में होगी धान की खरीदी

Sat Sep 27 , 2025
रीवा:किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए शासन द्वारा किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जाएगा.उपार्जन के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन होना आवश्यक है. ऑनलाइन पंजीयन 10 अक्टूबर तक किया जा रहा है. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि किसान ग्राम […]

You May Like