नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत सीधी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

सीधी। प्रदेशव्यापी विशेष अभियान नशे से दूरी है जरूरी के तहत 28 जुलाई को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में सेमरिया, भुईमाड़, मड़वास, कमर्जी, मझौली, कोतवाली सीधी, कुसमी, जमोड़ी, रामपुर नैकिन, पिपरांव, खड्डी, चुरहट, अमिलिया एवं बहरी थाना क्षेत्रों में रैलियां, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर वितरण जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों, शिक्षकों, वन एवं तहसील कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। एसडीओपी चुरहट की उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। विभिन्न स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर भी यह अभियान प्रभावी ढंग से चलाया गया। जनभागीदारी से यह प्रयास नशा मुक्त समाज की दिशा में सार्थक कदम साबित हो रहा है।

Next Post

दराते से हमला करने वाले को एक वर्ष का कारावास

Mon Jul 28 , 2025
खंडवा। दराते से महिला पर हमला करने वाले आरोपी को न्यायालय ने एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 19 अक्टूबर 2024 का है, जब फरियादी उमेन सिंह अपनी पत्नी उमाबाई के साथ खेत में थ्रेशर मशीन से काम कर रहे थे। उसी […]

You May Like