सिंगरौली : पुलिस चौकी सासन ने एक आरोपी को दुराचार के आरोप में 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी संदीप नामदेव पुलिस टीम के साथ आरोपी को पकड़ने में सफल रहे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादिया थाना बैढ़न ने आरोपी अक्षय कुमार शाह पिता रमेश कुमार शाह उम्र 18 वर्ष निवासी परसदेही चौकी सासन के द्वारा बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की रिपोर्ट की, जिस पर थाना बैढ़न में धारा 137(2) 87, 64(2)(द) भानस. 51/6 पाक्सो एक्ट का कायम कर तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश कर, आरोपी उपरोक्त को बैढ़न से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जो न्यायिक अभिरक्षा में है। उक्त कार्रवाई में उनि संदीप नामदेव, प्रआर मो. कौसर, सुमत, संतोष, हेमराज,आर जीतेन्द्र, सहजानन्द का सराहनीय योगदान रहा।
Next Post
पंचायत सचिवों ने रैली कर भिंड कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Sat Jan 24 , 2026
भिंड: जिले में जनपद पंचायत के सचिव एवं सहायक सचिवों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सचिव संघ और सहायक सचिव संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम एडीएम एलके पांडे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद सीईओ पर मनमानी, अमर्यादित व्यवहार और समस्याओं की […]

You May Like
-
2 months ago
जंगल में बल्कर पलटा, लगी आग में चालक जिंदा जला
-
4 months ago
शादी समारोह में युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला