खंडेलवाल ने महाकाल मंदिर में ओंकार जाप किया 

उज्जैन। करीब 1500 साल पहले 1026 ईस्वी में मेहमूद गजनी ने आज ही के दिन सोमनाथ मंदिर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पर पहुंचे रहे हैं। इधर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचकर सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा होती रहे इसके लिए ओंकार जाप किया।

आज सुबह 7.30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उज्जैन पहुंचे यहां उनकी अगवानी भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महामंत्री जगदीश पांचाल, अनिल शिंदे, राकेश पंड्या ने की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे यहां पर उन्होंने भगवान के दर्शन किए और इसके बाद नंदी हाल में सभी के साथ ओम नम: शिवाय जाप किया। आज के दिन 1026 ई में विदेशी लुटेरे आक्रांता मेहमूद गजनी ने सोमनाथ क्षेत्र में कई लोगों की हत्या कर मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। सनातन धर्म एवं प्रदेश की सुरक्षा की प्रार्थना की। कार्यक्रम में नगर महामंत्री आनंद सिंह खींची, कमल बैरवा, सुहास वैद्य, विजय दीक्षित, पंकज मिश्रा, मुकेश यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

गुजरात के राज्य मंत्री माली ने किए महाकालके दर्शन-गुजरात सरकार में वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं परिवहन विभाग के राज्य मंत्री प्रवीण गोरधन माली ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने राज्य मंत्री का स्वागत एवं सत्कार किया।

Next Post

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 

Sat Jan 10 , 2026
भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. आरोपियों से 15 लाख रुपए की ज्वेलरी सहित अन्य सामान का बरामद किया गया है. थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि 3 जनवरी […]

You May Like