ग्वालियर: विधायक प्रदीप अग्रवाल ने रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में 1 करोड़ रूपए की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़क उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि रतनगढ़ माता मंदिर के प्रांगण में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
माई की कृपा और जनसमर्थन से यहां निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। तीर्थ स्थल के रूप में इस धाम को और अधिक सुसज्जित व सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास जारी रहेगा। इसके साथ ही विधायक द्वारा 12 लाख रूपए की लागत के अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता, पार्टी कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशेष रूप से एसडीएम अशोक अवस्थी, एसडीओपी अजय चानना एवं थाना प्रभारी नरेंद्र राजपूत सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।उक्त अवसर पर विधायक अग्रवाल ने आगे कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से न केवल आस्था को बल मिलता है बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।
