
रीवा। अटल पार्क के संचालन एवं साधारण रखरखाव के लिए जारी निविदा को नगर निगम ने निरस्त कर दिया है. साथ ही अधिकतम बोली लगाने वाली कंपनी आराध्य श्रीराम प्राइवेट लिमिटेड को दो वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, जबकि कंपनी की टेंडर डिपोजिट राशि भी जब्त कर ली गई है.
कंपनी के प्रतिनिधि अनुपम त्रिपाठी को निगम द्वारा भेजे गए पत्रों (दिनांक 17/10/2025 एवं 03/11/2025) के बावजूद अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए गए. 5.21 करोड़ की अधिकतम बोली लगाने के बाद वर्क ऑर्डर जारी होने पर भी कंपनी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुई, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई.जांच उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्रवाई पर सहमति दे दी है. यह भी पुष्टि की गई है कि ठेकेदार ने अब तक अनुबंध निष्पादित नहीं किया है, जिससे निविदा निरस्त करना आवश्यक हो गया.
