गाय को लेकर हुआ विवाद, गाली-गलौज व धमकी का मामला दर्ज

इंदौर: क्षिप्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगलिया में गाय को लेकर विवाद के बाद जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार रामदेव नगर में रहने वाले 37 वर्षीय चन्द्रभान सिंह जाटव जो निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने करीब नौ महीने पहले जस्साकराड़िया स्थित एक निजी गौशाला से एक गाय पालन और दुग्ध उपयोग के लिए ली थी.

शिकायत में आरोप है कि नौकर ने फोन कर विकास और उसके भाई विशाल को मौके पर बुला लिया. तीनों ने गाय को अपना बताते हुए फरियादी से विवाद किया और अश्लील गालियां दीं. विरोध करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी. घटना को फरियादी की पत्नी रेखा बाई जाटव और सुनीता परमार ने देखा और बीच-बचाव किया. पीड़ित ने घटना की जानकारी गौशाला संचालक रमेश शर्मा उर्फ लक्कड़ महाराज को भी दी. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.

Next Post

सूने मकान से सोने का हार किया पार

Tue Mar 3 , 2026
इंदौर: जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश द्वारा सोने का हार चोरी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि आनंद अस्पताल के पास बापू नगर […]

You May Like