गणेश चित्रकला में छात्राओं ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा

जबलपुर। गणेश उत्सव के अवसर पर शासकीय मोहनलाल एवं गोविंद दास महिला महाविद्यालय के वस्त्र एवं तंतु विज्ञान विभाग द्वारा अनंत चतुर्दशी पर छात्राओं के लिए गणेश चित्रकला एवं कलात्मक अभिव्यक्ति गतिविधि आयोजित की गई। इसमें स्नातक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों, रेखाओं और विभिन्न कलात्मक तकनीकों के माध्यम से भगवान गणेश के आकर्षक स्वरूपों को कागज पर उकेरा। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर कलाकृतियां तैयार कर उनका प्रदर्शन किया।

गतिविधि के माध्यम से छात्राओं में चित्रकला कौशल, रंग संयोजन, रचनात्मकता और सौंदर्यबोध विकसित करने के साथ भारतीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति रुचि और सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया गया। छात्राओं को मार्गदर्शकों एवं प्राध्यापकों ने आवश्यक मार्गदर्शन देकर प्रोत्साहित किया। गतिविधि प्राचार्य डॉ. समीर कुमार शुक्ला के संरक्षण, विभागाध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा के मार्गदर्शन तथा डॉ. रीना भैरम, सुश्री मंजू बरखाने एवं डॉ. रचना अग्रवाल के सहयोग से संपन्न हुई।

Next Post

लद्दाख में 23 दिन में 6,000 मीटर से ऊंची 20 चोटियों पर फहराया गया तिरंगा

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 सितम्बर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में 23 दिनों में 6,000 मीटर से अधिक ऊंची 20 चोटियों पर सफल चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहण दल का शुक्रवार को यहां स्वागत किया। इस दल ने चामसेर-लुंगसेर, ग्यामा नाला और चोकुला क्षेत्रों में 20 ऐसी चोटियों पर पहली […]

You May Like