अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मजदूरों की मौत, करेड़ी नाके पर हुआ हादसा 

शाजापुर।जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में करेड़ी नाके के पास सोमवार देर रात एक सडक़ हादसा हुआ. अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान बाईहेड़ा निवासी राजेंद्र 44 और मानसिंह 46 के रूप में हुई है. लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे के अनुसारए दोनों शाजापुर से अपने गांव लौट रहे थे. रात करीब 12 बजे यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मंगलवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वाहन और चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार मृतक राजेंद्र अविवाहित था.

Next Post

धार्मिक आयोजन के लिए CM को आमंत्रण सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक होगा

Tue Aug 19 , 2025
नरसिंहगढ़। नरसिंहगढ़ नगर में होने वाले सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भव्य रुद्राभिषेक में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को विधायक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने आमंत्रण सौंपा. विदित है कि नरसिंहगढ़ में 29 अगस्त से स्थानीय बस स्टेण्ड के समीप स्टेडियम परिसर में […]

You May Like