जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत पी.आर कॉलोनी अमृत तीर्थ मंदिर के पीछे चल रही रामकथा के पंडाल में चार चोर घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक चोर कथवाचक की दंड छड़ी ले जाते रंगे हाथों शिष्य ने पकड़ लिया जबकि चोरों ने एम्पललीफायर, मोबाइल भी चुराये। तीन चोर भागने में सफल हो गए। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक कथावाचक आत्मानंद गिरी ने मोढ़ाताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई से 22 जुलाई तक पी.आर कॉलोनी अमृत तीर्थ मंदिर के पीछे माढोताल में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे उनके द्वारा रामकथा की जा रही है। बुधवार की रात्रि करीब 2.30 बजे कथा पंडाल के अंदर कार्यक्रम स्थल पर दो शिष्य कृष्णकांत पाठक एवं आकाश तिवारी एवं टेन्ट वाला जितेन्द्र सो रहे थे। इसी बीच सिंहासन के चांदी के दण्ड (छडी) लेकर एक लडका भागने का प्रयास किया तो शिष्य आहट पाकर उठ गये और उनको पकडने का प्रयास किया, जिसमे एक लडका जो चांदी के दण्ड लेकर भाग रहा था, उसे पकड़ लिया।
जिसके बाद वह आयोजन कर्ता संजय गौतम के साथ पंडाल पर आये पकडे गये लडके से पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रियांश चौधरी बताया। जिसके पास चांदी के सिंहासन के दण्ड(छडी) एवं शिष्य के दो मोबाइल जेब में रखे मिला जिसने साथी का नाम विनय कोल, करन, साजन सोनकर सभी निवासी राँझी बताया है। पंडाल मे सामान चेक करने पर माईक का आहूजा कंपनी का एम्पलीफायर 120 वाट का कीमती 20, 000 का नही मिला है जिसे चोरी कर ले गये है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने पहुंचकर चोर को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
