विधायक साहब, हमारे गांव में भी शोक जताने आईए

सीहोर. गांव महुआ खेड़ा में पिछले दिनों 16 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद वहां के ग्रामीण बुधवार को आष्टा विधायक इंजीनियर गोपाल सिंह के यहां पहुंचे। यहां उन्होंने लिखित में आमंत्रण पत्र देते हुए कहा कि विधायक साहब आप पूरे विभानसभा क्षेत्र में लोगों की मौत पर शोक जताने जाते हैं. हमारे यहां भी 16 साल की बच्ची की मौत हुई है, लेकिन आप हमारे यहां शोक जताने तो आए ही नहीं. कृपया आप हमारे यहां भी शोक जताने के लिए आइए.विधायक ने उनके यहां शोक जताने के लिए आने की सहमति भी दी है. यही नहीं ग्रामीणों ने इस आमंत्रण पत्र को विधायक कार्यालय में देते हुए बकायदा उसकी प्राप्ति भी ली है.

सुनने में यह अजीब लगता है लेकिन हकीकत है. यह विधायक को गांव में बुलाकर वाह-वाही लेने के लिए नहीं है, बल्कि ग्रामीणों का अपनी समस्या के समाधान के लिए अनोखा प्रदर्शन है, क्योंकि गांव तक जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं है. बारिश में कच्चे रास्ते में इतना कीचड़ हो जाता है कि चार पहिया वाहन वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता है. ग्रामीणों का मानना है कि जब विधायक उनके गांव आएंगे तो उनकी परेशानी वे समझ सकेंगे. इसलिए ही वे बुधवार को विधायक को आमंत्रण देने के लिए पहुंचे थे. उल्लेखनीय है कि 13 जुलाई को गांव सामरी के महुआ खेड़ा निवासी जगदीश बंजसास की 16 वर्षीय बेटी का पैर फिसल गया था, जिससे वह कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई. पीएम के बाद जब शव वापस लेकर आए तो करीब डेढ़ किमी कीचड़ के रास्ते में चारपाई पर रखकर शव घर तक ले जा सके थे. यह पहला मामला नहीं है जब ऐसी स्थिति बनी है. हर साल बारिश में ऐसा ही होता है. यहां तक कि मरीजों को भी शहर में ले जाने के लिए इसी तरह चारपाई से करीब डेढ़ किमी तक लेकर जाना पड़ता है, वहां सड़क से वाहन की व्यवस्था हो पाती है. विधायक को आंमंत्रण देने वालों में सरपंच राकेश कुमार सिसोदिया, ऊंकार सिंह, अंतर सिंह, दिनेश, राजेंद्र, सोबाल सिंह, गिरधारी लाल, श्यामलाल आदि शामिल हैं.

 

 

 

Next Post

18 लाख की साइबर ठगी करने वाला धराया

Thu Jul 17 , 2025
बिलकिसगंज. पुलिस ने 18 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 17 लाख 90 हजार रुपए नकद, 9 मोबाइल, 10 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप जब्त किया गया. बिलकीसगंज के ओमप्रकाश तिवार ने 1 जूनको रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like