चौके छक्कों की बरसात में नोएडा बना सुपर किंग्स, लखनऊ को मायूसी

लखनऊ (वार्ता) यूपी टी20 लीग के तीसरे संस्करण के तीसरे मैच में सोमवार शाम इकाना स्टेडियम पर चौके छक्कों की जमकर बरसात हुयी और इस दौरान नोएडा सुपर किंग्स ने लखनऊ फाल्कंस को आठ विकेट से हरा दिया।

लखनऊ ने पहले खेलते हुये 11 चौके और 12 छक्कों की मदद से दो विकेट पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में नोएडा ने 16 चौके और 13 छक्कों की मदद से इस लक्ष्य को बौना करते हुये 17.2 ओवर में दो विकेट 187 रन बना कर मैच को अपने पक्ष में कर लिया।

नोएडा की ओर से नितिश राणा ने नौ छक्के और एक चौके की मदद से 26 गेंदो में नाबाद 65 रन ठोक दिये। इससे पहले सलामी बल्लेबाज अल्मस शौकत (56) और समर्थ सिंह (41) ने पहले विकेट के लिये 88 रन जोड़ कर जीत के लिये एक मजबूत प्लेटफार्म खड़ा कर दिया था।

लखनऊ फाल्कंस की पारी की शुरुआत लचर हुयी थी मगर पहला विकेट गिरने के बाद प्रियम गर्ग (76) ने पहले से क्रीज पर जमे हर्ष त्यागी (72) के साथ मिलकर नोएडा के गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ दी थी। हालांकि उनकी पारी पर नितिश राणा ने पानी फेर दिया।

 

Next Post

दोषमुक्त के बावजूद भी नहीं किया बहाल, आईजी करें 60 दिनों में अभ्यावेदन का निराकरण

Tue Aug 19 , 2025
जबलुपर: भ्रष्टाचार के मामले में दोषमुक्त होने के बावजूद भी सेवा में बहाल नहीं किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका में कहा गया था कि जिस प्रकरण में उसे रिश्वत लेते हुए पकडा गया था वह उसके संबंधित थाने का नहीं था। हाईकोर्ट जस्टिस […]

You May Like

मनोरंजन