ट्रंप के आयात शुल्क बढ़ाने से लुढ़का शेयर बाजार

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत और बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली रही।

बीएसई का शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स खबर लिखे जाते समय 399.46 अंक लुढ़ककर 80,144.53 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 130.60 अंक गिरकर 24,443.60 अंक पर आ गया।

निफ्टी नीचे 24,387.55 अंक और ऊपर 24,464.20 अंक तक गया। सेंसेक्स भी एक समय 79,979.05 अंक को छूने के बाद ऊपर 80,421.84 अंक तक गया।

सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक और आईटीसी को छोड़कर अन्य कंपनियों के शेयर टूट गये।

धातु, फार्मा और तेल एवं गैस समूहों की कंपनियों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। सेंसेक्स में अडानी पोर्ट्स तीन फीसदी के अधिक की गिरावट में कारोबार कर रहा था।

Next Post

अमिताभ बच्चन ने शुरू की केबीसी 17 की शूटिंग, किया सिल्वर जुबली एडिशन का भव्य आगाज़

Thu Aug 7 , 2025
मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 17 की शूटिंग शुरू कर दी है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का प्रतिष्ठित क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 17 शानदार अंदाज़ में शुरू हो चुका है। इस सीज़न का नया कैंपेन #जहांअक्ल हैवहां अकड़ है,लोगों को […]

You May Like