अवैध शराब परोसने वाले होटल और ढाबों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 57 मामले दर्ज

भोपाल:राजधानी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब परोसने वाले होटल और ढाबों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी कंट्रोलर एच.एस. गोयल के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने देर रात तक रायसेन रोड और बैरागढ़ क्षेत्र के कई होटल और ढाबों पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान, आचमन ढाबा, समायरा रेस्टोरेंट, सम्राट रेस्टोरेंट, बनारसी ढाबा, लक्स रेस्टोरेंट, शिवहरे ढाबा, किंग्स ढाबा, श्रीहरि ढाबा और बिग डैडी जैसे प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इन प्रतिष्ठानों पर अवैध रूप से शराब परोसने और पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।आबकारी विभाग ने शनिवार देर रात तक कुल 57 मामले दर्ज किए हैं, जो अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक सफलता है। इस कार्रवाई से शहर के होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है,

Next Post

दो नक्सल समूहों का खात्मा, वर्ष 26 तक MP होगा नक्सल मुक्त

Sun Mar 23 , 2025
बालाघाट:जिले के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिस लाल आतंक ने पिछले साढ़े तीन दशकों से बालाघाट को अपनी चपेट में लिया था, वह अब धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर है। बालाघाट के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों में भी नक्सल गतिविधियों में देखी जा रही है। खासकर बालाघाट […]

You May Like