योग दिवस तक चलेगा विशेष अभियान

सीहोर। जिले में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है.

कलेक्टर बालागुरू के ने अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा है कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित गतिविधियों का आयोजन करें तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं योग संबंधी कार्यक्रमों में जनभागीदारी सुनिश्चित करें. अभियान के दौरान शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, छात्रावासों एवं अन्य सार्वजनिक परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए. साथ ही जल स्रोतों के आसपास सफाई, गहरीकरण एवं संरक्षण संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएं.

अभियान के तहत 12 से 18 जून तक जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे. शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के पात्र लेकिन वंचित हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा. आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी, वीबी-जी-रामजी सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी. साथ ही सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.

 

 

Next Post

जीवनदायिनी सीवन को न गंदा करेंगे और न किसी को करने देंगे

Mon Jun 8 , 2026
सीहोर। सीवन नदी के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान के तहत रविवार को 74वें चरण में वार्ड क्रमांक-1 एवं पीजी कॉलेज मैदान में लोगों और युवाओं को सीवन स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे न स्वयं नदी को गंदा करेंगे […]

You May Like