सीहोर। सीवन नदी के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान के तहत रविवार को 74वें चरण में वार्ड क्रमांक-1 एवं पीजी कॉलेज मैदान में लोगों और युवाओं को सीवन स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे न स्वयं नदी को गंदा करेंगे और न ही किसी अन्य को ऐसा करने देंगे.
जीवनदायिनी सीवन नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए चल रहे जन-जागरण अभियान के 74वें चरण में रविवार को सीवन पुत्र टीम ने वार्ड क्रमांक-1 पहुंचकर नागरिकों को सीवन स्वच्छता की शपथ दिलाई. अभियान के दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि वे कभी भी सीवन नदी में कचरा नहीं डालेंगे, न ही किसी अन्य को ऐसा करने देंगे. साथ ही पूजन सामग्री भी केवल निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जित करेंगे.
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राहुल राय सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने स्वयं को ‘सीवन पुत्रÓ एवं ‘सीवन पुत्रीÓ के रूप में जोड़ते हुए नदी संरक्षण का प्रण लिया. इसके बाद टीम पीजी कॉलेज मैदान पहुंची, जहां खेल एवं अन्य गतिविधियों का अभ्यास कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं को भी सीवन स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. युवाओं ने संकल्प लिया कि वे नदियों को स्वच्छ रखने के लिए सदैव जागरूक रहेंगे और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे. अभियान के संयोजक प्रदीप चावड़ा ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि सीवन नदी के प्रति लोगों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है.
इस दौरान योगेंद्र मिश्रा एवं स्वाति मिश्रा ने कहा कि कई महीनों से निरंतर चल रहे इस अभियान ने लोगों की भावनाओं को सीवन नदी से जोड़ा है. अब नागरिक स्वयं आगे आकर नदी की स्वच्छता और संरक्षण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. कार्यक्रम में राहुल राय, परमानंद राय, प्रकाश राय, प्रदीप राय, सुरेश ठाकुर, राघवेंद्र मिश्रा, स्वाति मिश्रा, कल्पना पांडे, विजय दीक्षित, आकाश वर्मा, निलेश श्रीवास्तव, दीपक वर्मा, विनय सिंह, योगेश राय, रचना राय, अभिलाषा, रेखा, सूची, श्रिया, अमित ठाकुर सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे. वहीं सीवन पुत्र के रूप में मुकेश राय, प्रकाश यादव, अश्विन नामदेव, कनीराम मालवीय, वैभव राठौर, कैलाश चव्हाण, जगदीश वर्मा, सुदेश भगत, अशोक नामदेव, शील राय और विल्सन जैन सहित कई लोगों ने सहभागिता निभाई.
