200 बोरी यूरिया जब्त, 266 रुपए की सरकारी खाद 500 से 600 रुपए में बिक रही थी

छतरपुर। जिले में खाद की किल्लत और ऊंचे दामों पर अवैध बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच प्रशासन ने देर शाम सख्त कार्रवाई की। सटई रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर सिविल लाइन पुलिस, तहसीलदार पीयूष दीक्षित और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने 200 बोरी यूरिया खाद जब्त की।

यह कार्रवाई राधे चाट भंडार के पास स्थित नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड से जुड़े गोदाम में की गई। अधिकारियों ने मौके पर एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें यूरिया खाद लोड की जा रही थी। वाहन से 100 बोरी यूरिया बरामद की गई, जबकि गोदाम में मौजूद पूरे स्टॉक की जांच करने पर कुल 200 बोरी यूरिया जब्त की गई।

तहसीलदार पीयूष दीक्षित ने बताया कि संबंधित व्यापारी तिवारी इंटरप्राइजेज के पास खाद बिक्री का लाइसेंस और रेक आवंटन था, लेकिन उसने सरकारी नियमों का उल्लंघन किया। नियमानुसार निर्धारित स्टॉक किसानों को सरकारी दर पर वितरित किया जाना था, जबकि व्यापारी इसे रोककर खुले बाजार में 500 से 600 रुपए प्रति बोरी में बेच रहा था। जबकि सरकार द्वारा तय कीमत 266 रुपए प्रति बोरी है।

प्रशासन ने किसानों को राहत देते हुए जब्त की गई खाद को शनिवार सुबह मंडी परिसर में वितरित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान 100 किसानों को दो-दो बोरी यूरिया सरकारी दर पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि खेती कार्य प्रभावित न हो।

 

Next Post

ओबीसी महासभा ने 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग का ज्ञापन सौंपा

Sun Dec 14 , 2025
छतरपुर। ओबीसी महासभा ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसे तहसीलदार पीयूष दीक्षित ने प्राप्त किया। इस मौके पर ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष तीरथ कुशवाहा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के बयान को […]

You May Like