
इंदौर। रंगों की राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में रविवार को रंगपंचमी का ऐतिहासिक उत्सव पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की हृदयस्थली राजवाड़ा पर निकली पारंपरिक गेर में रंग-गुलाल की ऐसी बारिश हुई कि पूरा आसमान लाल-गुलाबी रंगों से सराबोर हो गया। विशेष “मिसाइल” उपकरणों से सैकड़ों फीट ऊंचाई तक गुलाल छोड़ा गया, जिससे आसमान में रंगों के बादल छा गए और चारों ओर रंगों की धुंध छा गई।
