5 सूत्रीय मांगों पर अड़े पटवारी,तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली। म.प्र. पटवारी संघ जिला सिंगरौली नगर ने जिला अध्यक्ष प्रभाकर सिंह चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को तहसीलदार सिंगरौली नगर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर वर्षों से लंबित पांच सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।

संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में आगामी 3 अगस्त से प्रदेशभर में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। ज्ञापन में कैडर रिव्यू लागू करने, पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ देने, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा शीघ्र आयोजित कराने, जज प्रोटेक्शन एक्ट में पटवारियों को शामिल करने, विभिन्न योजनाओं के लंबित मानदेय का भुगतान सहित अन्य मांग प्रमुखता से उठाई गई है। पटवारी संघ ने कहा कि 8 जुलाई को दिए गए ज्ञापन और 15 से 17 जुलाई तक किए गए सांकेतिक सामूहिक अवकाश के बावजूद शासन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में 20 से 23 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर कार्य, 24 से 27 जुलाई तक शास. व्हाट्सएप समूहों का बहिष्कार तथा 28 जुलाई से 2 अगस्त तक वेबजीआईएस, सारा ऐप सहित समस्त ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।

Next Post

समग्र आईडी से बुजुर्ग का नाम हटाने का आरोप

Tue Jul 21 , 2026
सिंगरौली। जिले के चितरंगी जनपद क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने समग्र आईडी से नाम हटाए जाने और इसके चलते राशन नहीं मिलने की शिकायत महाप्रबंधक, जिला खाद्य विभाग से की है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर नाम पुन: जोड़ने और खाद्यान्न का लाभ दिलाने की मांग की […]

You May Like