रेलवे का मेरठ शहर से खुर्जा, सहारनपुर के बीच दो नयी मेमू ट्रेन सेवाएं शुरू करने का निर्णय

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) भारतीय रेल ने मेरठ शहर को खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवाएं शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की है जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यावसायिक रूप में महत्वपूर्ण इन तीन कस्बों के बीच लोगों के आने-जाने की किफायती सुविधा मिलेगी । भारतीय रेल की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि ट्रेन नंबर 64573/64574 खुर्जा-मेरठ शहर मेमू और ट्रेन नंबर 64580/64579 सहारनपुर-मेरठ शहर मेमू के तौर पर चलेंगी। विज्ञप्ति के अनुसार खुर्जा-मेरठ सिटी मेमू नंबर 64573 खुर्जा से 13:15 बजे चलेगी और 17:20 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 64574 मेरठ सिटी-खुर्जा मेमू मेरठ सिटी से 11:25 बजे रवाना होगी और 16:00 बजे खुर्जा पहुंचेगी।

ये ट्रेने रास्ते में आने वाले सभी स्टेशनों पर रोकी जाएंगी। सहारनपुर-मेरठ सिटी के बीच मेमू ट्रेन नंबर 64580 सहारनपुर से 05:50 बजे चलेगी और 08:10 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी, यह यात्रा 2 घंटे 20 मिनट में पूरा करेगी। वापसी में, यह ट्रेन संख्या 64579 के साथ मेरठ सिटी- से 17:45 बजे रवाना होगी और 20:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ये ट्रेनें भी रास्ते में सभी वाणिज्यिक स्टेशनों पर रूकेंगी रेलवे ने कहा है कि ये दोनों सेवाएं यात्रियों को यात्रा के और विकल्प देंगी और मेरठ शहर के आस-पास क्षेत्रीय रेल यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगी।

.....

Next Post

प्रसिद्ध पार्श्व गायिका साधना सरगम ने किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Tue Sep 29 , 2026
ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका साधना सरगम ने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट की ओर से आशीष दीक्षित ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद साधना सरगम ने कहा कि बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन कर अत्यंत शांति की अनुभूति […]

You May Like