इंदौर: तुकोगंज क्षेत्र में जालसाज ने कपड़ा व्यापारी के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर उसके परिचित को झांसे में लिया. खुद को व्यापारी बताकर मदद की जरूरत बताई और अलग नंबर पर 45 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए. बाद में ठगी का पता चलने पर शिकायत दर्ज कराई गई.न्यू देवास रोड निवासी विकास देवांग ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त की शाम उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आया था.
कॉल करने वाले ने खुद को उसके परिचित कपड़ा व्यापारी रवि पंजाबी के रूप में बताया. कॉल करने वाले ने आपात स्थिति का हवाला देकर रुपए मांगे. परिचित होने की बात पर उसने अलग अलग ऑनलाइन लेनदेन के जरिए 45 हजार रुपए भेज दिए. बाद में रवि से संपर्क करने पर पता चला कि उसने रकम नहीं मांगी थी. इसके बाद विकास को नंबर के दुरुपयोग और ठगी का पता चला. तुकोगंज पुलिस ने अज्ञात नंबर धारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की है.
