बोलेरो की टक्कर से मासूम बालक की मौत

सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र के चरखी पहाड़ी के पास पैदल अपने घर जा रहे एक 8 साल के मासूम बालक को अज्ञात बोलेरो वाहन के चालक ने रौंदते हुये फरार हो गया, जहां बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस मौके से पहुुंच लोगों को समझाबुझा कर लोगों को शांत कराया। यह घटना दोपहर 12:30 बजे की है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी तृतीय निवासी सुनील साकेत का 8 वर्षीय पुत्र चंदन साकेत सड़क मार्ग से पैदल घर तरफ आ रहा था कि तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने टक्कर मार दिया और इस घटना में चंदन साकेत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही चालक बोलेरो वाहन के साथ फरार हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर आवागमन बाधित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरगवां एवं गोनर्रा पुलिस मौके से पहुंच चक्काजाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस अज्ञात बोलेरो चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध तलाश में जुट गई।

Next Post

60 साल से बसे परिवारों की बेदखली पर बीना में उबाल, सैकड़ों लोगों ने निकाली रैली; पुनर्वास की मांग

Mon Aug 3 , 2026
बीना। ग्राम नौगांव के हल्का नंबर 50 स्थित खसरा नंबर 109/1 की 0.92 हेक्टेयर भूमि पर पिछले 50 से 60 वर्षों से रह रहे परिवारों को बेदखली का नोटिस मिलने के बाद सोमवार को बीना में विरोध तेज हो गया। पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों […]

You May Like