भोपाल। मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के समूल सफ़ाये की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार के लगातार प्रयासों और सुरक्षा बलों की रणनीतिक कार्यवाही के परिणामस्वरूप बालाघाट जिले में 10 नक्सलवादियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पण करने वालों में 4 महिला नक्सलवादी भी शामिल हैं। नक्सलियों ने अपने साथ लाए हथियार और सामग्री भी पुलिस के हवाले कर दी। जमा कराए गए हथियारों में
AK-47 राइफल 02
INSAS राइफल 02
SLR 01
SSR 02
BGL सेल 07
वॉकी-टॉकी सेट 04
आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बताया कि प्रदेश सरकार के विकास कार्यों, सुरक्षा बलों के मानवीय व्यवहार और मुख्यधारा से जुड़ने हेतु चलाए जा रहे पुनर्वास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उन्होंने हथियार छोड़ने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आत्मसमर्पण को मध्यप्रदेश में शांति और विकास के संकल्प की बड़ी जीत बताया और कहा कि सरकार नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।
