विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई, (वार्ता) विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, विक्रांत मैसी के अपोजिट फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

फिल्म आंखों की गुस्ताखियां को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है, जिसका एक कारण शनाया कपूर भी हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फ़िल्म्स द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म को मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है, और फिल्म को संतोष सिंह ने निर्देशित किया है।इसकी कहानी निरंजन अय्यंगर और मानसी बगला ने लिखी है। इसका संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है।

Next Post

फिल्म राम-लीला ने मेरी ज़िंदगी बदल दी: अकांक्षा शर्मा

Fri May 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री अकांक्षा शर्मा का कहना है कि फिल्म रामलीला देखने के बाद उनकी जिंदगी बदल गयी। केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित पीरियड फिल्मों में से एक है। अपनी हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ में, आकांक्षा ने एक जबरदस्त […]

You May Like