राजस्थान में सरकार विपक्ष पर आक्रामक है: गहलोत

बीकानेर, 24 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने कहा है कि राजस्थान में लोकतंत्र की स्थिति उलटी हो गयी है, जहां सरकार विपक्ष पर आक्रामक है।

उद्योगपति एवं बीकाजी समूह के मुख्य प्रबंधक निदेशक दिवंगत शिवरत्न अग्रवाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे श्री गहलोत ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि सत्ता में होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्ष पर अधिक आक्रामक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष सरकार की कमियों को उजागर करता है, लेकिन वर्तमान में सरकार ही विपक्ष पर हमलावर हो रही है।

श्री गहलोत ने कहा कि भाजपा को रिफाइनरी जैसी महत्वपूर्ण परियोजना की समझ नहीं है और वह बिना तथ्यों के बयान दे रही है। उन्होंने राजस्थान रिफाइनरी परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत उनकी सरकार ने वर्ष 2013 में की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे जैसे सड़क और बिजली विकास पर पर्याप्त काम नहीं किया, जिससे रोजगार की संभावनाएं प्रभावित हुई हैं।

श्री गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदार और निर्भीक नेता बताया, जो सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के दबाव से गलत परिसीमन की प्रक्रिया को रोका गया, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे।

 

Next Post

आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामला: ईडी ने 12 ठिकानों पर की छापेमारी

Fri Apr 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामले के सिलसिले में शुक्रवार को हैदराबाद और तिरुपति में कुल बारह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह छापेमारी तिरुपति में चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी और चेविरेड्डी मोहित रेड्डी के आवासीय परिसरों पर की गयी । इसके साथ […]

You May Like