
लखनादौन। नगर परिषद लखनादौन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शनिवार को 12 पार्षदों ने अध्यक्ष मीना गोलहनी के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंकते हुए गंगाजल की शपथ लेकर अलग खड़े होने का ऐलान कर दिया। पार्षदों ने साफ कर दिया है कि वे अब अध्यक्ष के साथ नहीं हैं और जल्द ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। इस घटनाक्रम से नगर परिषद की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है।
