श्योपुर में आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

श्योपुर:आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। वे अपने लंबित मानदेय, प्रोत्साहन राशि और कुष्ठ रोग सर्वे और एलटीटी भुगतान की मांग को लेकर पहुंची थीं। कार्यकर्ता जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचीं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें अगस्त 2025 से मासिक मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा, 2022-23 और 2023-24 का कुष्ठ रोग सर्वे और एलटीटी का भुगतान भी लंबित है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि भुगतान में देरी के कारण उनके परिवारों के भरण-पोषण में गंभीर कठिनाइयां आ रही हैं। अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें ज्ञापन देने के लिए एसडीएम से अनुमति लेनी चाहिए थी। इस पर आशा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि वे सीधे जिला कलेक्टर से मिलकर ही अपनी बात रखेंगी। उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात न होने तक वहीं बैठे रहने की बात कही है।

Next Post

हत्या करने के इरादे से युवक को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Tue Dec 16 , 2025
जबलपुर:खितौला थाना अंतर्गत एन एच 30 रोड किनारे बदमाशों ने हत्या करने के इरादे से युवक को चाकू से गोद दिया। हमले में घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अजय पटेल 42 वर्ष निवासी ग्राम आलासुर सिमरिया थाना सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like