जमीनी विवाद में चले फरसा और डंडे : एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

रीवा। जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ है।

यहां खेत की जमीन को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और उनके बीच फरसा और डंडे से एक दूसरे पर हमला किया गया।

मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें फिलहाल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया है।

घटना जिले के गढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लौरी की है, जहां रहने वाले एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष की यह घटना हुई है।

जानकारी के मुताबिक लौरी गांव में रहने वाले सृजन सिंह और जबर सिंह के परिवार के बीच जमीनी विवाद चल रहा था।

आज सुबह सृजन सिंह सहित उसके परिवार के लोग खेत में धान काटने पहुंचे थे, तभी जबर सिंह अपने परिवार के साथ मौके पर जा पहुंचे, जहां खेत में धान काटने का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई है।

बता दिया कि यहां दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर फरसा और डंडे से जानलेवा हमला किया है।

घटनास्थल से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें घायल खून से लथपथ हालत में खेत में पड़े हुए नजर आ रहे हैं।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडे मौके पर पहुंचे और घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया है।

थाना प्रभारी की माने तो लौरी गांव में जमीन को लेकर उससे विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट किया घटना हुई है।

थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें फिलहाल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में निरीक्षक शर्मा शहीद 

Wed Nov 19 , 2025
बालाघाट। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बालाघाट हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर शहीद हो गये। म.प्र,छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य को मिलाकर 3 राज्यों की टीम को लीड कर रहे थे इंस्पेक्टर शर्मा l तीनों राज्यों के बार्डर डोंगरगढ़ के निकट बोरतालाब के पास हुई मुठभेड़ में उन्हें गोली लगी जिन्हें ईलाज के […]

You May Like

मनोरंजन