नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के हिंदू पीड़ितों से सोमवार को मुलाकात की और उन्हें सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
विहिप के उत्तर बंगाल प्रांत के अध्यक्ष नारायण मंडल के नेतृत्व में विहिप उत्तर बंग प्रांत के प्रांतीय संगठन सचिव अनूप मंडल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पलारपुर हाई स्कूल, पीएस बोस्नोब नगर, मालदा में एक अस्थायी आश्रय में रहने वाले मुर्शिदाबाद से पलायन कर आए हिंदुओं से मिला।
विहिप के नेताओं को पीड़ितों ने निर्दोष हिंदुओं और उनकी संपत्तियों पर इस्लामी जिहादियों द्वारा क्रूर हमलों की भयानक घटनाओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि 500 से अधिक हिंदू परिवार अपने घरों से भाग गए थे और अपनी जान बचाने के लिए वहां सब कुछ छोड़ दिया था।
विहिप ने हर संभव तरीके से उनकी मदद करने का आश्वासन दिया है ।
