रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा केयरटेकर लापता

भोपाल: सूरजनगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या से सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह घर के कमरे में उनका शव मिला। गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान हैं। राकेश अग्रवाल 1982 बैच के अधिकारी थे।रातीबड़ पुलिस की शुरुआती जांच में दो दिन पहले ही नौकरी पर रखे गए केयरटेकर वरुण कुमार पर शक है। उसे 28 सितंबर को पंजाब की एक एजेंसी के जरिए रखा गया था और वारदात के बाद से वह लापता है। उसका सामान भी घर से नहीं मिला।
पुलिस को घर में आग लगाने की कोशिश के संकेत भी मिले हैं। किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला हुआ था, जिससे पूरे घर में गैस भर गई थी। घर का मेन गेट भी बाहर से बंद था। सुबह करीब 5:30 बजे राकेश अग्रवाल की पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं तो उन्हें दरवाजा बाहर से बंद मिला। दूसरे नौकर राजन थापा को फोन करने के बाद उन्होंने राकेश के कमरे का दरवाजा खोला, जहां शव जमीन पर पड़ा था।
शुरुआती जांच में लूट के इरादे की आशंका भी जताई जा रही है। घर की अलमारी के ताले टूटे मिले हैं। हालांकि, पत्नी के मुताबिक घर में कोई कीमती ज्वेलरी नहीं रखी थी। अग्रवाल दंपती का एक बेटा है, जो फिलहाल अमेरिका में रहता है। पुलिस अब फरार केयरटेकर की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Next Post

AI नहीं, अब SI ! ट्रंप ने बदला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम, CNN को देख बोले ‘FAKE News’, जानिए पूरा मामला

Wed Sep 30 , 2026
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बड़ा बदलाव घोषित किया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में अब AI के लिए ‘Super Intelligence’ यानी SI नाम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर भी हस्ताक्षर किए हैं। आदेश के […]

You May Like