देवउठनी एकादशी के साथ ही पवित्र नर्मदा नदी की परिक्रमा भी शुरू हो गई है

ओंकारेश्वर :देवउठनी एकादशी के साथ ही पवित्र नर्मदा नदी की परिक्रमा भी शुरू हो गई है कुछ भक्त पैदल परिक्रमा कर रहे हैं तो कुछ भक्त वाहनों के द्वारा भी नर्मदा जी की परिक्रमा कर रहे हैं देवउठनी एकादशी से नर्मदा नदी की परिक्रमा प्रारंभ हो गई है जो लोग परिक्रमा में थे उन्होंने देव शयनी एकादशी से देव उठानी एकादशी तक चातुर्मास किया और वो रवाना हुए इसके अलावा हजारों लाखों लोग देवउठनी एकादशी से नई परिक्रमा शुरू करने के लिए रवाना हुए इनमें लाखों भक्त पैदल परिक्रमा कर रहे हैं जो 4000 किलोमीटर दोनों तटों पर चलेंगे और चार छह आठ महीने एवं तीन साल में वापस लौटेंगे लाखों लोग वाहनों के द्वारा भी परिक्रमा कर रहे हैं जो वाहन के द्वारा कारों के द्वारा अपने ट्रेवल्स के द्वारा भी जा रहे हैं वे लोग 18 से 20 दिन 15 दिन में वापस परिक्रमा करके ओंकारेश्वर आते हैं और जल चढ़ाते हैं परिक्रमा ओंकारेश्वर के गोमुख घाट से शुरू होती है और गोमुख घाट पर ही खत्म होकर नर्मदा जी का अमरकंटक का जल समुद्र का जल ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग को चढ़ाते हैं

तब परिक्रमा पूर्ण मानी जाती है उल्लेखनीय है कि शास्त्रों में बताया है कि नर्मदा जी शिव पुत्री है भगवान शिव की तपस्या के पसीने से एक कुंड बना उसे कुंडू से नर्मदा जी का प्रादुर्भाव हुआ नर्मदा जी ने शिवजी की आराधना करें शिव जी ने प्रसन्न होकर नर्मदा को आशीर्वाद दिया कि तुम निरंतर बहती रहना तुम्हारे जल में जो भी कंकर मिलेंगे वह मेरे रूप में शंकर के रूप में जान जाएंगे और उनकी पूजा का विशेष महत्व होगा साथ ही तुम्हारी परिक्रमा कर श्रद्धालु धन्य होंगे और मेरे लोक को प्राप्त करेंगे
तुम्हारे जल में स्नान करने एवं दर्शन करने से मानव का कल्याण होगा

Next Post

सोनिला मिमरोट को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Wed Nov 25 , 2026
इंदौर :इंदौर। फूटी कोठी चौराहे सब्जी मंडी मे गरीबो के हक़ के लिए लड़ रही नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को पुलिस ने गिरफ्तार कर द्वारकापुरी थाने भेजा। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like