भिंड:मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित विक्रम फूड प्राइवेट लिमिटेड की प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कई घंटों से आग बुझाने की कोशिश जारी है लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। अब तक 40 दमकलों का पानी से आग बुझाने की कोशिश की जा चुकी है।
फैक्ट्री में अचानक आग लगने के कारणों की जांच प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कर रहे हैं। मालनपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।आग के तेजी से फैलने के कारण बिस्कुट निर्माण की कई मशीनें और स्टॉक जलकर राख हो गया। फिलहाल आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल की टीमें लगातार प्रयासरत हैं। इधर इस हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारी की पहचान सूरज बाथम के रूप में हुई है जो आलमपुर जिले का रहने वाला था।
