नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) एनटीपीसी लिमिटेड ने महाराष्ट्र स्थित अपने मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 400 एमडब्ल्यूएच क्षमता का बैटरी ऊर्जा भंडारण तंत्र (बीईएसएस) स्थापित करने के लिए जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड (जीआरआईएल) को दिया गया ठेका रद्द कर दिया है।
कंपनी ने यह कदम ठेकेदार के अनुबंधित दायित्वों को पूरा न करने और परियोजना की आवश्यक प्रगति हासिल करने में विफल रहने पर उठाया है।
मार्च 2026 में 413.37 करोड़ रुपये का यह ठेका दिया गया था, जिसे राष्ट्रीय ऊर्जा लक्ष्यों के अनुरूप 15 महीनों के भीतर पूरा किया जाना था।
महत्वपूर्ण गतिविधियों में हालांकि परियोजना को भारी देरी का सामना करना पड़ा। कंपनी के अनुसार, एनटीपीसी ने तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के लिए जीआरआईएल को अनुबंधीय नोटिस भी जारी किया था, लेकिन ठेकेदार आवश्यक उपाय करने में नाकाम रहा।
नतीजतन, एनटीपीसी ने तत्काल प्रभाव से अनुबंध समाप्त कर दिया। इसके अलावा अनुबंधित प्रावधानों के अनुसार कंपनी ने लगभग 91 करोड़ रुपये की उपलब्ध प्रतिभूतियों को भुना लिया है।
एनटीपीसी ने कहा कि मौदा बीईएसएस परियोजना ग्रिड लचीलेपन को मजबूत करने और नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण को समर्थन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनी हुई है।
कंपनी ने जीआरआईएल के जोखिम और लागत पर परियोजना की पुन: निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है जैसा प्रासंगिक अनुबंधित प्रावधानों में निर्दिष्ट है। एनटीपीसी ने कहा कि वह परियोजना को जल्द पुन: आवंटित करने और समय पर पूरा करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर उपाय कर रही है।
मौदा बीईएसएस परियोजना पारंपरिक बिजली उत्पादन परिसंपत्तियों के साथ बैटरी ऊर्जा भंडारण को तैनात करने की एनटीपीसी की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। भारत की नवीकरणीय ऊर्जा-केंद्रित बिजली प्रणाली को संतुलित करने में ऊर्जा भंडारण की बढ़ती भूमिका को देखते हुए कंपनी कई स्थानों पर बीईएसएस परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही है।
Next Post
भारत-अमेरिका ‘युद्ध अभ्यास 2026’: महाजन रेंज में M777 की लाइव फायरिंग
Sun Sep 20 , 2026
बीकानेर। भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ के दौरान राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (MFFR) में M777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर से लाइव फायरिंग का प्रदर्शन किया गया। अभ्यास के दौरान भारतीय सेना के गन क्रू ने M777 हॉवित्जर की फायरिंग […]

You May Like
-
5 months ago
तालाब में डूबने से 2 बहनों की मौत, 2 को बचाया गया
-
1 year ago
सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया
-
1 month ago
जबलपुर में 318 पाव अवैध शराब का बरामद
