आकस्मिक निरीक्षण में लापरवाह स्टाफ पर गिरी गाज, कारण बताओ नोटिस जारी

इंदौर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने मल्हारगंज पॉलिक्लिनिक, एनएसवी रिसोर्स सेंटर, जिला क्षय अधिकारी कार्यालय एवं लैब, साथ ही जिला औषधि एवं भंडारगृह का आकस्मिक निरीक्षण किया.डॉ. हसानी ने बताया निरीक्षण के दौरान चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ समय पर उपस्थित नहीं थे. मल्हारगंज पॉलिक्लिनिक में साफ-सफाई की भी कमी मिली.

इस पर संस्था प्रभारी को तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए. अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि यदि उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहा, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सभी स्टाफ को समय पर उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

Next Post

दतिया में डैम और बैराज से छोड़ा जा रहा पानी, 3 रेस्क्यू टीमों को रखा तैयार

Fri Aug 1 , 2025
दतिया: राजघाट परियोजना के अंतर्गत आने वाले अंगूरी बैराज से आज सुबह 7 बजे के आसपास 19 क्यूमेक पानी छोड़ा गया। इसका जलस्तर 235.55 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो अधिकतम जलग्रहण स्तर (96.9 प्रतिशत) के करीब है।मड़ीखेड़ा डेम, मोहनी डेम से भी पानी दतिया जिले की नदियों में छोड़ा जा […]

You May Like