दतिया में डैम और बैराज से छोड़ा जा रहा पानी, 3 रेस्क्यू टीमों को रखा तैयार

दतिया: राजघाट परियोजना के अंतर्गत आने वाले अंगूरी बैराज से आज सुबह 7 बजे के आसपास 19 क्यूमेक पानी छोड़ा गया। इसका जलस्तर 235.55 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो अधिकतम जलग्रहण स्तर (96.9 प्रतिशत) के करीब है।मड़ीखेड़ा डेम, मोहनी डेम से भी पानी दतिया जिले की नदियों में छोड़ा जा रहा है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन जल संसाधन विभाग के संपर्क में लगातार बना हुआ है।
अलर्ट और राहत की तैयारियां
जिले में आपदा राहत हेतु 3 रेस्क्यू टीमों को तैयार रखा गया है।
1- कोटरा ग्राम के पास
2- पाली ग्राम के पास
3- तहसील व नगरपालिका क्षेत्र में रेस्क्यू के लिए दल तैनात
इसके अलावा दतिया में स्थायी सुरक्षित राहत शिविर भी तैयार किए गए हैं जहाँ जरूरत पड़ने पर लोगों को ठहराया जाएगा। अब तक बिजली गिरने की कोई घटना सामने नहीं आई है, लेकिन खराब मौसम और आकाशीय बिजली की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Next Post

भारी बारिश की वजह से नदी में फैल गया करंट

Fri Aug 1 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में लगातार अटल सागर मानीखेड़ा बांध से पानी छोड़ा गया और इसी वजह से इलाके में न केवल कई गांव प्रभावित हुए हैं, बल्कि इस दौरान हादसे होने भी शुरू हो गए हैं. एक तस्वीर सामने आई है हालांकि इस तस्वीर की फिलहाल अधिकारियों […]

You May Like