शिवपुरी: शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में लगातार अटल सागर मानीखेड़ा बांध से पानी छोड़ा गया और इसी वजह से इलाके में न केवल कई गांव प्रभावित हुए हैं, बल्कि इस दौरान हादसे होने भी शुरू हो गए हैं.
एक तस्वीर सामने आई है हालांकि इस तस्वीर की फिलहाल अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन बताया जाता है कि पानी के तेज बहाव के चलते हाई टेंशन लाइन टूट गई और नदी में करंट फैल गया. इस घटना में किसी तरह की जनहानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल है. वीडियो मणि खेड़ा बांध के आसपास का बताया गया है.
