कुलकर्णी भट्टा में आधी रात हंगामा: वाहनों में तोड़फोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी भट्टा इलाके में देर रात बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.मुख्य आरोपी आतिश और उसका रिश्तेदार लल्ली अपने अन्य साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे.

शराब के नशे में धुत सभी ने सड़कों पर खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निशाना बनाया. वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचा. फिलहाल उनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, आतिश का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से है और वह इलाके में दबदबा कायम करने के इरादे से यह करतूत कर रहा था.

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकालने की तैयारी में है ताकि क्षेत्र में सख्ती और भय का संदेश दिया जा सके. उल्लेखनीय है कि करीब एक हफ्ते पहले इसी क्षेत्र में बदमाश राज का चाकूबाजी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वह नाबालिगों और बुजुर्गों के सामने खुलेआम चाकू लहराता दिखा था. उस मामले में भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा था.

Next Post

पंथ मुंडला में दलित परिवारों का पलायन, घरों पर लिखा मकान बिकाऊ

Fri Aug 1 , 2025
इंदौर:देवास के विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंथ मुंडला में दलित रविदास समाज के कई परिवार गांव छोड़ने की तैयारी में हैं. परिवारों ने अपने घरों पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिख दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से उत्पीड़न और मूलभूत सुविधाओं के अभाव […]

You May Like