साध्वी नहीं, एक साधक हूं, युवाओं को धर्म के मार्ग पर लाने का संकल्प लिया 

रायसेन। प्रयागराज महाकुंभ के समय से चर्चा में रहीं एंकर और सिंगर हर्षा रिछारिया बुधवार शाम राजधानी भोपाल से रायसेन पहुंचीं। समाजसेवी मुन्नालाल सोनी के निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए आज कहा कि उन्होंने सब कुछ छोड़कर अध्यात्म के मार्ग पर काम शुरू किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे साध्वी नहीं, बल्कि धर्म प्रचारक और साधक के रूप में धर्म ध्वजा को आगे बढ़ा रही हैं।

हर्षा ने देश के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी पथभ्रष्ट हो रही है, इसलिए उनका उद्देश्य युवाओं को धर्म के रास्ते पर वापस लाना है ताकि वे गलत दिशा में न जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लव जिहाद जैसी घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान रथ पर सवार होकर पहुंची हर्षा रिछारिया अपने आकर्षक व्यक्तित्व और आस्था के भाव से चर्चा में आई थीं। उन्हें उस समय महाकुंभ की सबसे सुंदर साध्वी तक कहा गया था।

हर्षा पहले मॉडल और सेलिब्रिटी एंकर रह चुकी हैं, परंतु बीते दो वर्षों से आध्यात्मिक जीवन व्यतीत कर रही हैं। उनके गुरु आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज (निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार) हैं। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें दीक्षा नहीं मिली है, इसलिए वे स्वयं को सिर्फ साधक और धर्म प्रचारक मानती हैं।

बातचीत के अंत में हर्षा ने कहा मुझे मीडिया से मिलकर बहुत अच्छा लगा, अब मेरा उद्देश्य केवल समाज में धर्म और सकारात्मकता का संदेश फैलाना है।

Next Post

ठेकेदारों की मनमानी से सड़कें बनी हादसों का कारण, नगर पालिका की अनदेखी से बढ़ी जनता की परेशानी

Thu Nov 13 , 2025
नर्मदापुरम। नगर की सड़कों की खराब हालत और ठेकेदारों की मनमानी ने आम लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की अनदेखी के कारण ठेकेदार बिना मानक और निगरानी के काम कर रहे हैं। मालाखेड़ी क्षेत्र में चक्कर रोड से कुलामड़ी मार्ग को जोड़ने […]

You May Like