भिण्ड:आगामी 12 सितम्बर को संपूर्ण भिण्ड जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। के एस बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन में एवं अनुभूति गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय भिण्ड एवं न्यायिक तहसील मेहगांव, गोहद, एवं लहार न्यायालय में 12 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
नेशनल लोक अदालत में आपराधिक प्रकरण, परक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के तहत चैक के अनादरण के प्रकरण, मोटर-दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा संबंधी प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, दीवानी मामलें, विद्युत एवं जलकर/संपतिकर, तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों, प्रीलिटिगेशन प्रकरणों (मुकदमा पूर्व) एवं न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा।
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध मैं एडीआर सेन्टर भिण्ड में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय भिण्ड के समस्त न्यायाधीशगण एवं कर्मचारियों के साथ में भौतिक रूप से तथा तहसील विधिक सेवा समिति लहार, गोहद, मेहगांव के न्यायाधीशगण एवं कर्मचारियों के साथ वीडियों काॅंफे्रंसिंग के माध्यम से तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।
