
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम घाट बिरोली के जंगल में पहाड़ी के पास स्थित सूखे नाले में एक 45 वर्ष आयु के एक अज्ञात पुरुष का शव गुरुवार को मिला है।प्रारंभिक जांच में शव लगभग 4–5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर पहना हुआ पाया गया। पुलिस ने बताया स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी की 15 फरवरी को उक्त व्यक्ति को ग्राम घाट बिरोली में दोपहर के समय मनोविक्षिप्त अवस्था में इधर-उधर घूमते हुए देखा गया था।मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा पंचनामा एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी संबंधी जानकारी का मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने अपील की है की यदि किसी व्यक्ति को उक्त अज्ञात मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, अथवा किसी परिजन,परिचित की गुमशुदगी इस विवरण से मेल खाती हो तो पुलिस को सूचना दे। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग क़ायम कर जांच की जा रही है।
