
बालाघाट। वन विभाग की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए बड़ी अनहोनी टाल दी। वन संरक्षक गौरव चौधरी, उत्तर (सा) वन मंडलाधिकारी नेहा श्रीवास्तव व उपवन मंडलाधिकारी राकेश शाक्यवार के मार्गदर्शन में गठित गश्ती दल ने बघोली निवासी अघन सिंह उईके (24) को खुरमुंडी वृत्त के कक्ष क्रमांक 1571 में विद्युत करंट से वन्य प्राणी शिकार करने के प्रयास में पकड़ लिया। यह क्षेत्र कान्हा कॉरिडोर में आता है, जहां बाघ, तेंदुआ, बायसन व अन्य वन्य जीव विचरण करते हैं। आरोपी से 15 बांस की खुटी और 100 मीटर जीआई तार जब्त कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उपजेल बैहर भेजा गया। कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।