औरंगाबाद के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में किया दर्शन-पूजन, यात्रा में जुटी भीड़।
औरंगाबाद, 18 अगस्त (वार्ता): कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन औरंगाबाद में निकले। यात्रा शुरू करने से पहले, दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान, बड़ी संख्या में उनके समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में नारे लगाए। ‘वोट अधिकार यात्रा’ के माध्यम से राहुल और तेजस्वी बिहार में मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं और वोटर लिस्ट में हुई कथित गड़बड़ियों को उजागर कर रहे हैं।

