5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी।सीधी में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपद बनास तहसील के मिर्चवार हल्का के पटवारी मुनेंद्र सिंह भदौरिया को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने की।

जानकारी के अनुसार पटवारी पर बारिसाना और नामांतरण से जुड़े प्रकरण में कुल 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

फरियादी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

मामले में फरियादी मुनेश्वर प्रसाद सोनी ने लोकायुक्त पुलिस रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी माता के निधन के बाद जमीन से संबंधित बारिसाना और नामांतरण का मामला लंबित था।

आरोप है कि इस काम को करने के बदले हल्का पटवारी मुनेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

पहले ले चुका था 25 हजार रुपये

फरियादी के अनुसार पटवारी पहले ही 25 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसी दौरान वह फिर से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेने के लिए दबाव बना रहा था।

लोकायुक्त ने बिछाया जाल

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार जब पटवारी ने अपने घर पर 5 हजार रुपये रिश्वत ली, तभी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

भारत भवन भोपाल में होगी रंगदूत की प्रस्तुति

Mon Mar 16 , 2026
सीधी।सीधी इन दिनों रंगमंच के क्षेत्र में लगातार नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सीधी के कलाकार देश ही नही बल्कि विदेशों में भी जिले का परचम लहरा रहे है इसी क्रम में भारत भवन में स्त्री रचनाशीलता को समर्पित छह दिवसीय ‘आद्या समारोह’ का आयोजन 17 मार्च से किया […]

You May Like