राशिद खान ने रचा इतिहास, ODIs में अफगानिस्तान के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ एक विकेट लेते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। वो अफगानिस्तान के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा किया है। राशिद खान वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। राशिद खान ने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ एक विकेट लेते ही पूरा किया।

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए अफगानिस्तान-बांग्लादेश के पहले वनडे मुकाबले में राशिद खान को 200 विकेट पूरे करने में महज 1 विकेट की जरूरत थी। राशिद खान ने इस मुकाबले में मेहदी हसन मिराज को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। आउट होने से पहले मेहदी हसन मिराज ने 87 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए।

Next Post

अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत

Thu Oct 9 , 2025
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर लिया। अजमतउल्लाह ओमरजई ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अफगानिस्तान ने अपने नाम किया। […]

You May Like

मनोरंजन