
मुलताई। पवित्र नगरी में महा शिवरात्रि पर्व पर हिन्दू संगठनों द्वारा बस स्टैंड स्थित मां दुर्गा मंदिर से त्रिशूल यात्रा निकाली जाएगी, यात्रा मासोद रोड स्थित मरही माता मंदिर पहुंचेगी जहाँ पर विधि विधान से त्रिशूल स्थापना की जाएगी।जिसके बाद माँ मरही माता सेवा समिति द्वारा भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से भंडारा प्रसादी ग्रहण करने का अनुरोध किया है। वहीं टैक्सी यूनियन द्वारा बस स्टैंड पर विशाल भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। टैक्सी यूनियन के बब्बल सेवतकर ने बताया इस अवसर पर 251 लीटर दूध की ठंडाई एवं 201 किलो गाजर का हलवा तथा 151 किलो रवा के हलवे का वितरण किया जाएगा।इसके पूर्व सुबह 9 बजे से शिव अभिषेक का कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रसादी का वितरण होगा। कार्यक्रम समिति के चिंटू खन्ना,अजय यादव, बबलू पठान,विजय खवसे,गुड्डू राठौर ने महादेव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।
