चीनी, गेहूं सस्ती, चावल कड़क, खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में चीनी की कीमतों में सोमवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही। चीनी के साथ गेहूं की कीमतों में भी गिरावट रही। चावल के दाम बढ़ गये जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 74 रुपये घटकर 5,840 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गुड़ भी सात रुपये फिसलकर होकर 5,987 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 60 पैसे घटकर 63.28 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 24 रुपये बढ़कर 4,158 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 17 रुपये सस्ता हुआ और 2,850 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी आठ रुपये गिर गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल और मसूर दाल की औसत कीमत 48-48 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 25 रुपये महंगी हुई। मूंग दाल में 17 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में नवंबर का पाम ऑयल वायदा चार रिंगिट की गिरावट के साथ 4,890 रिंगिट प्रति टन पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.70 प्रतिशत टूटकर 70.56 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजार में आज मूंगफली तेल औसतन 198 रुपये और पाम ऑयल 105 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सरसों तेल की कीमत 58 रुपये बढ़ गयी। वनस्पति की कीमत 50 रुपये और सूरजमुखी तेल की 43 रुपये प्रति क्विंटल ऊपर बोली गयी। वहीं, सोया तेल 18 रुपये फिसल गया।

Next Post

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार; कालीपीठ थाने में केस दर्ज 

Mon Aug 31 , 2026
राजगढ़। जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसके घर में घुसकर यह वारदात की. घटना के बाद आरोपी ने महिला को जान […]

You May Like