रेत के अवैध उत्खनन पर बवाल, पूर्व सरपंच ने खदान पर उतारी मशीनें, एक ट्रैक्टर फूंका

भिण्‍ड। अमायन थाना क्षेत्र के बरेठी खुर्द खदान पर रेत खोदने को लेकर चल रहे विवाद में कुछ लोगों ने एक ट्रैक्‍टर को आग के हवाले कर दिया। आग से जलकर ट्रैक्‍टर जलकर खाक हो गया है। ग्रामीणों और रेत माफियाओं का एक माह से विवाद चल रहा था। गांव वालों का आरोप है कि अमायन पुलिस के संरक्षण में बाहरी रेत माफिया उनकी जमीन से उत्‍खनन कर रहे हैं जिसे लेकर कई बार विवाद हुआ और झगड़ा इतना बढ़ा कि गांव के लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया।

जानकारी के अनुसार बरेठी खदान पर पिछले कई दिनों से रेत का अवैध उत्‍खनन चल रहा है। इसे लेकर गांव के कुछ लोगों का माफिया से टकराव भी सामने आया। शिकायत थाने तक पहुंची, लेकिन मामला शांत होता नजर नहीं आया। गुरुवार की रात 11 बजे माफिया फिर से रेत भरने खदान पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने फिर से विवाद शुरू कर दिया। विवेक पुत्र रामस्‍वरूप राजावत निवासी भारौली ट्रैक्‍टर-ट्रॉली में रेत भरकर जा रहे थे, तभी खुर्द बरेठी में मंदिर के पास अज्ञात लोगों ने ट्रैक्‍टर रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़ा यहां नहीं रुका और आरोपियों ने ट्रैक्‍टर में डीजल डालकर आग लगा दी। आगजनी में ट्रैक्‍टर में ढाई लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात व्‍यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने स्‍पष्‍ट नहीं किया कारण:

अमायन पुलिस ने झगड़े की वजह स्‍पष्‍ट नहीं की है। थाना प्रभारी अभिषेक राय का कहना है कि घटना के वक्‍त वे अवकाश पर थे। रेत को लेकर विवाद नहीं हुआ है। झगड़े की क्‍या वजह है उसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने इस प्रकरण में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जबकि ग्रामीणों ने झगड़े की वजह अवैध रेत का उत्‍खनन व परिवहन बताया है। अमायन क्षेत्र में पूर्व में भी अवैध उत्‍खनन के लेकर वीडियो वायरल हुए थे।

पूर्व सरपंच पर खदान चलाने का आरोप:

जिले में एक भी खदान स्‍वीकृत नहीं है। इसके बावजूद अमायन क्षेत्र में रेत का अवैध उत्‍खनन व परिवहन किया जा रहा है। बरेठी खुर्द निवासी योगेंद्र सिंह चौहान ने गांव में मरघट के पास चल रहे अवैध उत्‍खनन की पिटीशन न्‍यायालय में लगाई है। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि पूर्व सरपंच कोकसिंह लहारा के द्वारा खदान को अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है। इसे लेकर आठ दिन से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ध्‍यान नहीं दे रहा है।

 

विवाद के चलते कुछ लोगाें ने ट्रैक्‍टर में आग लगाई है। झगड़ की वजह स्‍पष्‍ट नहीं है। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं।

अभिषेक राय, थाना प्रभारी अमायन

Next Post

अवैध गौवंश तस्करो के विरुद्ध थाना कोतवाली की प्रभावी कार्यवाही 

Sat Nov 8 , 2025
बुरहानपुर । पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली को 20 गोवंश को जप्त करने में […]

You May Like